*जीतो” द्वारा भारत सहित 108 देशों में विश्व नवकार महामंत्र दिवस का किया जा रहा आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीसी से करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ*

जगदलपुर
चंद्रहास वैष्णव

जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन (“जीतो”) द्वारा आगामी 9 अप्रैल 2025, दिन बुधवार को विश्व के समस्त जैन समुदाय द्वारा भारत सहित 108 देशों में विश्व शांति एवं सौहार्द्र के उद्देश्य को लेकर विश्व नवकार महामंत्र दिवस” का आयोजन किया जा रहा है। जगदलपुर में इस कार्यक्रम का आयोजन  सकल जैन समाज द्वारा किया जा रहा है। यह कार्यक्रम माँ दंतेश्वरी मंदिर के सामने, सीरासार चौक के पास प्रातः 08:01 बजे से प्रातः 09:36 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 9 अप्रैल 2025 प्रातः 08:01 पर दिल्ली में हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जायेगा, जिसका लाइव प्रसारण क्रायक्रम स्थल पर किया जायेगा। कार्यकम में विश्व शांति एवं सर्व कल्याण के लिए महामंत्र नवकार का जाप भी किया जायेगा। इस अवसर पर रायपुर से पधारे श्री महेंद्र मुकीम जी द्वारा नवकार मंत्र की महिमा के सम्बन्ध में बताया जायेगा। सुखद संयोग है कि इस समय जगदलपुर में दिगम्बर जैन सन्त मुनि  आगम सागर जी महाराज ससंघ विराजमान हैं और इस कार्यक्रम को उनका पुनीत सानिध्य भी प्राप्त होगा। कार्यक्रम में मुनि का प्रवचन भी होगा जिसमे वे जन कल्याण एवं मानवता की उन्नति के लिए नवकार मंत्र की भूमिका पर प्रकाश डालेंगे। महामंत्र नवकार केवल जैन धर्म का ना होकर पूरी मानवता की धरोहर है इसमें किसी व्यक्ति विशेष की आराधना न होकर गुणों का आराधन किया जाता है और इसलिए यह किसी एक धर्म विशेष का ना होकर सभी का है।

संस्था के पदाधिकारी सदस्यों एवं जैन समाजों के अग्रणियों ने विश्व विकृति पर खुशी जाहिर की है नवकार महामंत्र दिवस का वैश्विक स्तर पर होने वाला यह आयोजन केवल एक आध्यात्मिक समागम ही नहीं बल्कि जैन समुदाय के लिए बहुत गौरव का क्षण माना जा रहा है कि ऐसे पवित्र अवसर पर हमारे माननीय प्रधानमंत्री की उपस्थिति और आशीर्वाद इस विराट धार्मिक पल के महत्व और जैन धार्मिक परंपरा के प्रभाव का प्रमाण है उन्होंने कहा है कि हम सभी को इस आयोजन को अद्वितीव ऊंचाइयों पर ले जाना है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित करने का समय आ गया है उन्होंने कहा है कि हम सब मिलकर नई ऊर्जा और समर्पण के साथ यह सुनिश्चित करें कि यह ऐतिहासिक दिन जीतो के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो नवकार महामंत्र दिवस एकता और प्रतिबद्धता के साथ जैन समाज के धार्मिक इतिहास में नया अध्याय रचना और आने वाली पीढ़ियां के लिए एक उल्लेखनीय विशाल कार्यकम कायम रखना करने की शक्ति का प्रतीक बनकर आया है।

जगदलपुर में इस कार्यक्रम के संयोजक कमलेश पारेख एवं जीतो की ओर से अशोक लुंकड ने बताया कि इस कार्यक्रम की वृहद् स्तर की तैयारी बड़े उत्साह के साथ की जा रही है और कार्यक्रम में दो हज़ार से अधिक जैन – अजैन धर्मप्रेमी की उपस्तिथि अपेक्षित है। इस कार्यक्रम में जगदलपुर के सभी समाज और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि और सदस्य सम्मिलित होंगे। जगदलपुर के यशस्वी विधायक एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष माननीय किरण देव जी ने भी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की स्वीकृति दी है। प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी गण भी इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देंगे। आयोजकों ने जगदलपुर के सभी नागरिको से इस कार्यक्रम में सहभागिता देकर पूर्ण लाभ लेने का निवेदन किया है जिससे संपूर्ण विश्व में सौहाद्र और शांति हेतु उनकी भी भूमिका सुनिश्चित हो।

Express MPCG