*अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

दिनाँक 6 अप्रैल 2025 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया l पूर्व सैनिकों एवं निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियों के द्वारा बंधा तालाब से जलकुम्भी को निकाला गया और झाड़ू मारकर कचरे को उठाया गया l पूर्व सैनिको के द्वारा निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ साथ स्वच्छता अभियान चलाकर युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने युवाओ को बताया कि स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाना तथा सफाई की आदतों को बढ़ावा देना है। यह अभियान नागरिकों के बीच स्वच्छता के महत्व को समझाने और जागरूकता फैलाने का प्रयास करता है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने युवाओं को बताया कि स्वच्छता एक ऐसा महत्वपूर्ण अभियान है जो स्वयं, समाज, और पर्यावरण के लिए फायदेमंद है। स्वच्छता अपनाकर हम खुद को रोगों से बचा सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं। इसके बाद स्वच्छ भारत- सुन्दर भारत, स्वच्छ कोंडागाँव- सुन्दर कोंडागाँव, स्वच्छता मिशन में मेरी भागीदारी- मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी और स्वच्छता ही सेवा है- गंदगी जानलेवा है के नारे लगाये गये l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा अपील किया गया है कि अपने आसपास, घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाए और नगर को स्वच्छ बनाये रखने में अपना योगदान दे l इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे, बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, गण्यमान्य नागरिक और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियां उपस्थित रहें l

Express MPCG