यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न निगम मंडल के अध्यक्षों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं ,जिसमें कांकेर जिले के वरिष्ठ ऊर्जावान भाजपा नेता श्री भारत मटियारा को दूसरी बार मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त) पद पर नियुक्ति आदेश जारी किया गया है ,जिसे कांकेर जिले के शिक्षक संगठन में खुशी जाहिर की है उनकी नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़, संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ के द्वारा उनके निवास में जाकर अभिनंदन कर बधाई दिया जिसमें संघ के प्रदेश संयोजक वाजिद खान प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी जिला संगठन सचिव प्रदीप कुलदीप जिला संकुल समन्वयक शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नीतेश उपाध्याय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत साहू सचिव नंदकुमार अटभैया विकासखंड अध्यक्ष सीजीटीए सत्य नारायण नायक, नागेश वट्टी,राम भजन नेताम,कमलेश साहू,रोमन जैन सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा उपस्थित होकर शुभकामनाएं दी, श्री मटियारा वर्तमान में स्काउट संघ के जिला मुख्य आयुक्त के पद की जिम्मेदारी भी निर्वहन कर रहे जिससे स्काउट संघ में भी खुशी की लहर व्याप्त है
