भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के समक्ष सैकड़ों युवाओं ने भाजपा का दामन थामा

जगदलपुर
चंद्रहास वैष्ण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के समक्ष सैकड़ों युवाओं ने भाजपा का दामन थामा

अविनाश सिंह के नेतृत्व में युवाओं नें भाजपा प्रवेश किया

आज भाजपा जिला कार्यालय में नानगुर मंडल जगदलपुर मंडल के सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के समक्ष भाजपा प्रवेश किया प्रवेश करने वाले युवाओं को प्रदेश अध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव पटका पहना कर भाजपा में प्रवेश कराया।

युवाओं को संबोधित करते हुए किरण देव ने कहा आप सभी युवाओं का भाजपा में स्वागत है आगे उन्होंने कहा आप जिस मण्डल में निवासरत है वहां के मंडल अध्यक्ष से मिलकर नियमानुसार प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर सूची बद्ध तरीके अपना नाम दर्ज कराएं आगे प्रदेश अध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण देव कहा पटका पहनकर भाजपा प्रवेश का तभी मतलब है जब आप पार्टी को संगठन को मजबूत करने का का काम करेंगे आप अच्छा काम करेंगें तो आगे चलकर पार्टी में आप आगे बढ़ेंगे इस अवसर पर भाजपा जिला के पुर्व अध्यक्ष विधाशरण तिवारी ने भी नव प्रवेषी कों सम्बोधित किया इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा मनोहर तिवारी आर्यन आर्य प्रकाश रावल अविनाश सिंह संजय चन्द्राकार मनोज जंगम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Express MPCG