*सात दिन के राष्ट्रीय शोक को ध्यान में रखकर नए साल के फूहड़ कार्यक्रमो में प्रतिबंध लगाने युवा कांग्रेस की मांग*

विनोद जैन

बालोद । बालोद जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम जिलाधीश बालोद को एक मांग पत्र सौंपा है जिसमे उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक है जिसके चलते नए साल के पूर्व रात्रि में होने वाले नाच गाने एवं अन्य आयोजन में पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाकर कड़ी निगरानी करने की मांग की है उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय शोक के कारण किसी भी शासकीय आयोजनों पर प्रतिबंध है परंतु अन्य जगहों पर लोगो के द्वारा नए वर्ष आगमन पर फूहड़ता प्रदर्शित करने वाले आयोजन किया जाता है ऐसे कुछ आयोजनों में खुलकर नशापान किया जाता है जो कि न्यायोचित नही है ऐसे आयोजन युवाओ में संस्कृति को बिगाड़ने जैसा कार्य किया जाता है इन सभी आयोजन में पूर्ण प्रतिबंध लगाकर राजकीय शोक के पालन को किया जाना चाहिए

Express MPCG