जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में उपकरण पाकर बुजुर्ग एवं दिव्यांगजन के चेहरे खिले..

मनीराम सिन्हा

नरहरपुर. जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम पंचायत फुपगांव दिनांक 26/12/2024 जनपद पंचायत अंतागढ़ में आयोजित शिविर में चार दिव्यांगजनों एवं पांच वृद्धजन को सहायक उपकरण वितरण किया गया जिसमें से पांच वृद्धजनों को छड़ी एवं दो दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र एवं एक दिव्यांग को व्हील चेयर माननीय कलेक्टर महोदय, जिला पंचायत CEO बदरों गायड़े जनपद अध्यक्ष, भुवलाल जैन जनपद उपाध्यक्ष, रामसिंह हिडकों सरपंच, मनोहर यादव भाजपा आमाबेड़ा मण्डल अध्यक्ष के कर कमलों से वितरण किया गया उक्त जनसमस्या निवारण कार्यक्रम में विभाग के श्री आशीष कुमार शोरी, पुरुषोत्तम मरकाम, लवराम ठाकुर, लोमन डडसेना एवं बिरेन्द्र मरकाम आदि उपस्थित थे। उपकरण पाकर बुजूर्ग एवं दिव्यांगजन द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।