किरंदुल में भाजपाइयों ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया, बांटी खिचड़ी किया फल वितरण।

दंतेवाड़ा

बिप्लव मल्लिक

किरंदुल।भारतीय जनता पार्टी मंडल किरंदुल के कार्यकर्ताओं ने 25 दिसंबर बुधवार दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया। मेंन मार्केट चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने भारत माता एवं अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प माला अर्पण करके अटल बिहारी वाजपेई अमर रहे का नारे लगाए।इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर तिलक लगाया पूजन किया फल एवं खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया।भाजपाइयों ने अटल के सपनों का भारत निर्माण का संकल्प लिया। उनके विभिन्न योजनाओ के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी कार्यक्रम के मंडल प्रभारी संजीव दास ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन का पूर्ण श्रेय स्व अटल बिहारी वाजपेई को जाता है।उन्होंने भाजपा की नींव रख आजीवन उसका विस्तार किया,करोड़ों कार्यकर्ताओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया, उनके नेतृत्व ने ही पोखरण परीक्षण और करगिल विजय से विश्वपटल पर एक मजबूत भारत की नींव रखी।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह चौहान कार्यक्रम सह प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पर हम सभी गर्व करते हैं। उनके विभिन्न जनकल्याणकारी योजना जन-जन तक पहुंच रहा है।आज के दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में जितने भी नगरीय निकाय हैं, जितने भी नगर परिषद हैं और जितने नगर पंचायत हैं, उन सभी जगह पर अटल परिसर का निर्माण करने की घोषणा की है यह बहुत खुशी की बात है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी कार्यक्रम के मंडल प्रभारी संजीव दास सह प्रभारी सुनील गुप्ता मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह चौहान रविंद्र सोनी शैलेंद्र सिंह दिनानाथ ठाकुर तपन दास विक्रम नाहक राजकुमार सोनी अतुल सिंह सागर साहा मनोज छालीवाल नजमूल हक़ आर सी नाहक जितेन्द्र गुप्ता हीरालाल पटेल आर एन त्रिपाठी रणवीर सिंह चौहान सदानंद साहू नरेश विश्वास शालिनी कर्मा सुनीता साहू प्रेमशिला मिश्रा अनीता वर्मा बबीता गिरी यादला अंकम्मा सरस्वती डहरिया राजेश वैपरल मोहित धवन जोशना सवाई अंजली शर्मा कमला साहू निमाई पाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।