*डाक विभाग ने लगाया ग्राम कुसमा में डाक चौपाल*

यजुवेंद्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव। विकासखंड कोंडागांव अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसमा में भारतीय डाक विभाग द्वारा 24 दिसंबर मंगलवार को डाक चौपाल का आयोजन किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य प्रेम सिंह पोयाम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती निराशा कोर्राम सरपंच कचोरा, श्रीमती आशा देवी पोयाम सचिव, श्रीमती जग्गो बघेल, योगेश कुमार देवांगन रोजगार सहायक, श्रीमती ममता श्रीवास्तव जग्गू सोढ़ी, घुड़राम दीवान शामिल हुए हुए। सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं फूलमाला पहनकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात का अतिथियों का स्वागत किया गया इस मौके पर उप संभागीय निरीक्षक डाकघर आरएस मिश्रा ने डाकघर में उपलब्ध सुविधा एवं विभिन्न बचत खाता एवं बीमा के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया एवं बचत की भावना विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक सेवको को मुख्य अतिथि के हाथों से उपहार भेट कर सम्मानित किया गया। डाक चौपाल को सफल बनाने मुख्य रूप से पोस्ट मास्टर बानोथ राविंदर, डिकेश मिर्झा, नईम खान, भारत साहू, विदोस दिवान, पीतम बागड़े, मनीष साहू का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर गांव के महिला पुरुष व बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित कोंडागाँव उपसंभाग के समस्त ग्रामीण डाक सेवक शामिल हुए।

Express MPCG