आशीष कुमार दुबे 
नरसिंहपुर। गोटेगांव के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में सोमवार को मोनू भैया जन्म जयंती सेवा सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा आयोजित यूनिटी कप क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग का दूसरा मुकाबला SKMG नरसिंहपुर और सिवनी मालवा के बीच खेला गया। SKMG नरसिंहपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 25 ओवरों में 161 रन बनाए। सिवनी मालवा की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 154 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस रोमांचक मुकाबले में SKMG नरसिंहपुर ने 7 रनों से जीत दर्ज की। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोहित झावा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 18 गेंदों पर तेजतर्रार 34 रन बनाए और गेंदबाजी में 5 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। मंगलवार को भिलाई और दिल्ली की टीमें आमने-सामने होंगी।
निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
मोनू भैया जन्म जयंती सेवा सप्ताह के अंतर्गत मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन और पीपुल्स ग्रुप के नेतृत्व में गोटेगांव के पारस गार्डन परिसर में दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन भोपाल से आए 50 विशेषज्ञ डॉक्टरों और 180 पैरामेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं। कुल मिलाकर 5142 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में 1009 ईसीजी,398 सोनोग्राफी,1397 आरबीएस,671 डिजिटल एक्स-रे,4139 खून की जांच सेवा प्रदान की गईं। इसके अलावा, निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में 131 गंभीर मरीजों को चिन्हित किया गया, जिन्हें आगे के इलाज के लिए भोपाल निशुल्क भेजा जाएगा। इलाज के बाद इन्हें नरसिंहपुर वापस लाने की व्यवस्था भी की गई है।
कार्यक्रम में यह मौजूद रहे मुख्य अथिति
इस आयोजन में मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सचिव सरदार सिंह पटेल, पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल,विधायक महेंद्र नागेश, हाकम सिंह चढ़ार, डॉ. अंकित द्विवेदी, डॉ. अशोक महते,डॉ. पुष्पराज पटेल,डॉ. ए.पी. सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. एस. ध्रुवे सीएमओ,डॉ. कपिल जैन,दादूराम पटेल रामसनेही पाठक,राव हेमराज सिंह,निधान सिंह पटेल संदीप रघुवंशी ए.ई,प्रसन्न कुमार जैन,पिंकी तिवारी,महेंद्र सिंह पटेल,छोटेलाल पटेल,लाल साहब पटेल,सतीश पटेल,नेतराम पटेल,कल्याण पटेल,मोहन सिंह पटेल,अर्जुन पटेल,शिवहरि पचौरी,मान सिंह पटेल,खुमान पटेल,दशरथ पटेल,डेलन मुड़िया,केहर पटेल,किशोरी चौकसे,हरिशंकर मिश्रा अम्बिकेश्वर पटेल,तेजपाल पटेल ,अशोक पटेल,प्रहलाद सिंह,सुनील झारिया,रूपेंद्र सिंह,नारायण सिंह, राजू जैन,राजेंद्र जैन,गुड्डा जैन,जितेंद्र अलाटे और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
मोनू भैया मित्र मंडल के सहयोग से सफल रहा आयोजन
किशन पटेल,अर्जुन मालगुजार,संजू गुप्ता, जितेंद्र ठाकुर,राजू राजपूत,दीपके सोनी,सतीश पटेल,सचिन पाठक,आदित्य पटेल,श्याम नायक,मोनू शर्मा,संदीप राजपूत,विक्की तिवारी,योगेन्द्र पटेल,अंशुल जैन,चिंटू बिलवार,दीपक पटेल,शुभम पटेल,आशीष माधवानी,राजा जैन,संदीप विश्वकर्मा,जितेंद्र ठाकुर,राजेश राजपूत,सीताराम रजक,दीपक शास्त्री,टिन्नू तिवारी,संदीप पटेल,सोनू बड़कुर,गणेश पटेल आदि मौजूद रहे ।
