अंतागढ़,
विशाल शर्मा
शिवसेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अंतागढ़ क्षेत्र के गांवों के धान खरीदी केंद्र पहुंच कर किसानों को हो रही समस्याओं से रूबरू हुए एवं उन्हें दूर करने हेतु शासन प्रशासन से मांग भी की।धान खरीदी केंद्रों में आ रही समस्याओं को आंदोलन भी किया जा रहा है । आज इसी तारतम में शिवसेना अंतागढ़ इकाई द्वारा धान खरीदी केंद्र ताड़ोकी एवं सरंडी का दौरा किया गया जहां देखा गया की धान का उठाव नहीं हो पा रहा है। एवं बोरा नहीं होने के कारण धान खरीदी बंद है। भाजपा सरकार द्वारा वायदा अनुसार किसानों को मोदी की गारंटी के तहत ₹3100 प्रति कुंटल धान का समर्थन मूल्य नहीं दिया जा रहा है ।शिवसेना शासन प्रशासन से मांग की है प्रत्येक किसान को ₹3100 प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य दे। धान खरीदी केंद्र से तत्काल खरीदे गए धान का उठाव एवं धान खरीदी केदो में प्रचुर मात्रा में बोरा उपलब्ध कर अविलंब धान खरीदी प्रारंभ करें जिससे किसानों की समस्या दूर हो। अन्यथा शिवसेना किसानों के साथ सड़क पर उतरेगी।
