भरत भारद्वाज
फरसगांव- खराब धान बीज के मामले में फरसगांव पुलिस का बड़ा खुलासा किया है, फरसगांव थाना पुलिस ने विगर बायोटेक कंपनी के छत्तीसगढ़ राज्य के हेड आरोपी बंश बहादुर मानिकपुरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना फरसगांव में दिनांक 15 नवंबर को प्रार्थी गोकुल प्रधान निवासी रांधना के द्वारा लिखित शिकायत दिया गया था जिसमें शंकर कृषि केन्द्र रांधना के मालिक रमापति पाठक संचालक उमाशंकर पाठक तथा विगर बायोटेक प्रायवेट लिमिटेड के मालिक एवं एमडी, जीएम, सभी के द्वारा ज्यादा धान पैदावार होगा कहकर छल करते हुए बेईमानी पूर्वक खराब यान को असली बताकर धोखा करने के संबंध में बताया था, जो धान बीज बेचते समय बताए थे कि विगर चंचल हाईब्रिड ओरिजिनल धान बीज को खदीद कर लगाने से प्रति एकड़ 40-45 क्विंटल धान की उपज आएगी एवं कीडा भी नहीं लगेगा जिसकी गारण्टी हम देते है एवं फोन पर कंपनी के स्टेट हेड एमडी से बात कराकर हमें आश्वस्त भी कराया गया था। उक्त बहकावे में आकर करीब 200 किसान लगभग 1200 पैकेट विगर चंचल हाइब्रिड धान को अपने खेतों में लगाए लेकिन धान के अंतिम पकने के समय धान बाली गल्ले के पास सूख कर सभी धान टूट गया जिससे कृषि विभाग को सूचित करने पर कृषि वैज्ञानकिों की टीम ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ उक्त नुकसान का मौके पर जाँच कर रिपोर्ट भी प्रस्तुत किया गया। व्यक्तिगत रूप से प्राथी गोकुल प्रधान को 03 लाख 80 हजार रूपये का नुकसान हुआ एवं अन्य किसानों को भी उक्त धान फसल लगाने से भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा उक्त लिखित शिकायत पर थाना फरसगांव में अपराध क्रमांक 159/2024 धारा 420,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। कोण्डागांव जिले के किसानों की समस्या को प्राथमिकता देते हुए मामला गंभीर होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में 02 अलग-अलग टीमें दीगर राज्य रवाना हुई थी जिस पर विगर बायोटेक प्रायवेट लिमिटेड के छत्तीसगढ़ राज्य के स्टेट हेड आरोपी बंश बहादुर मानिकपुरी पिता दशरथ राम मानिकपुरी उम्र 39 वर्ष निवासी बिहारपुर थाना जयनगर जिला सुरजपुर छ.ग को टीम उचित वैधानिक कार्यवाही के तहतु आज दिनांक 13 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रही है तथा अन्य आरोपियों को पतासाजी की जा रही है तथा दीगर राज्यों में अभी कोण्डागांव पुलिस टीम दबिश दे रही है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे थाना प्रभारी फरसगांव, सउनि पिताम्बर कठार, प्र.आर पनव मण्डावी थाना बडेडोंगर, कन्हैयालाल बजरंगी, प्रेमप्रकाश वैध आरक्षक धनीराम सलाम आरक्षक मनोज कुमार पोयाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
