बालोद,विनोद जैन

बालोद । बालोद शहर के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड में लघुवनोपज समिति द्वारा निर्मित काम्प्लेक्स के बाहर पार्किंग हेतु छोड़े गए स्थान पर गुमटी रखे जाने से आज पुराना बस स्टैंड व्यापारी संघ के सदस्य काफी आक्रोशित हो गए काम्प्लेक्स में जो दुकानदार दुकान लिए हैं उन्होंने इसका पुरजोर विरोध किया इस विरोध में लघुवनोपज समिति के अध्यक्ष लोचन सिन्हा को व्यापारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा इस बात की जानकारी जब व्यापारियों ने नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन को दी गयी तब आनन फानन में पालीका कई टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से गुमटी को हटवाया गया इसी प्रकार एक गुमटी वन विभाग के मुख्य द्वार पर नया बाउंड्रीवाल होते ही रख दिया गया है जिसकी भी चर्चा शहर में है जिस काम्प्लेक्स के बाहर गुमटी रखा गया है वहां के व्यापारियों में इस तरह की हरकत से आक्रोश व्याप्त है
