विनोद जैन 
बालोद । बालोद नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन के नेतृत्त्व में नगर पालीका अधिकारी को सौंपा जाएगा समस्याओं का निदान समय रहते नही हुआ तो शहर की जनता के साथ पालिका कार्यालय का घेराव किया जाएगा उक्ताशय की जानकारी देते हुए युवा मित्र क्लब के अध्यक्ष एवं पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन ने बताया कि नगर में समस्याओं का अंबार है पालीका प्रशासन कुम्भकर्ण के निंद्रा में है जिन्हें जगाने का प्रयास किया जाएगा वार्ड क्रमांक 04 अंतर्गत पुराने पालिका परिसर में बने महिला प्रसाधन कक्ष का दरवाजा टूट गया है जहां दरवाजा नही होने के कारण महिलाओ को प्रसाधन कक्ष में जाने कठिनाई हो रही है वहीं पुरुष प्रसाधन कक्ष नियमित साफ सफाई के अभाव में बदबू फैला रहा है उसी प्रकार वार्ड क्रमांक 08 चिनार काम्प्लेक्स में बने प्रसाधन कक्ष से भी भयंकर बदबू आते रहती है जिसे समय समय पर साफ नही किया जाता बुधवारी बाजार से महामाया रंग मंच तक मुख्य मार्ग में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे आवागमन करने वालो को दिक्कत का सामना करना पड़ता है गड्ढों को जल्द नही भरा गया तो दुर्घटना घटित हो सकती है वहीं व्यायाम शाला में बने सार्वजनिक प्रसाधन कक्ष का भी बुरा हाल है शहर में विभिन्न जगहों पर राहगीरों के लिए प्याऊ घर बनाया गया है जो देखरेख के अभाव में बन्द पड़ा है कई महीनों से वहां के पानी की टँकी भी सफाई नही की गई है जिसमे कीड़े पड़ने लगे हैं पानी पीने योग्य नही है महावीर भवन गली में बड़े बड़े गड्ढे हो जाने से लोगो का उस मार्ग से जाना नागवार गुजरता है ऐसे अनेक समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा समस्या हल नही होने पर उग्र आंदोलन भी किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी
