बिरसा मुंडा जयंती पर ग्रामीणों को किया बीज वितरण

दीपक विश्वकर्मा

बिरसिंहपुर पाली— बिरसा मुंडा जयंती के शुभ अवसर जन जातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया , और इस अवसर पर पाली विकास खंड के शाहपुर अंचल के आदिवासी कृषकों को निशुल्क मसूर, चना के किट वितरण कर प्रदर्शन के रूप में खेती करने की सलाह दी गई ।
कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती शांति सिंह ने बतलाया कि बीज वितरण कार्यक्रम में शाहपुर, ओढेरा, मालाचुआ, खोलखम्हरा , चाका, हथपुरा,डिडवरिया,खम्हरिया,कुसमहा खुर्द,कुसमहा कला, इत्यादि गांवों के आदिवासी कृषकों ने भाग लिया गया । श्रीमती शांति सिंह ने उपस्थित किसानों को खेती को उत्तम तरीके से करने के गुर सिखाए । आपने खेती को लाभ का धंधा कैसे बनायें, इस विषय पर भी विस्तार से चर्चा की ।

Express MPCG