,*धान खरीदी केन्द्रों के बेहतर व्यवस्था से वनांचल के कृषक हुए प्रसन्नचित* *पहले दिन धान बिक्री करने वाले किसानों ने की सराहना* ल

विनोद जैन

बालोद । कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले के साथ-साथ जिले के सुदूर एवं आदिवासी अंचलों के धान खरीदी केन्द्रांे में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा की गई इस व्यवस्था से जिले के साथ-साथ वनांचल के कृषक भी बहुत ही प्रसन्नचित है। इसके अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के धान खरीदी केन्द्र में किसानों को जरूरी सुविधा प्रदान कर धान खरीदी के कार्य को आसान बनाने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। धान खरीदी केन्द्र में अपने धान की बिक्री के लिए आने वाले किसानों के लिए छांव, बैठक व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति डौण्डी के इस धान खरीदी केन्द्र में की गई व्यवस्था की सराहना धान खरीदी के पहले दिन 14 नवंबर को धान खरीदी में आने वाले किसानों ने मुक्तकंठ से सराहना की है।
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति डौण्डी की व्यवस्था की सराहना करते हुए धान खरीदी केन्द्र में पहले दिन अपने धान की बिक्री करने पहुँचे किसान संतोष साहू, जोहार, भागीरथ, फटकन बाई आदि किसानों ने की है। धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्था की सराहना करते हुए भण्डारी पारा डौण्डी के कृषक श्री संतोष साहू ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में धान बिक्री के लिए आने वाले किसानों के लिए सभी व्यवस्था उपलब्ध होने से हम किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई नही हुई है। उन्होेंने कहा कि उनके धान की बिक्री के लिए धान खरीदी के पहले दिन 14 नवंबर का टोकन कटा था। धान खरीदी केन्द्र में धान बिक्री में पहुँचने पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन के पश्चात् उनकी धान की खरीदी इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन के माध्यम से किया गया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन के माध्यम से धान का तौल करने से बहुत कम समय में उनके धान की खरीदी का कार्य पूरा कर लिया गया।
इसी तरह धान खरीदी केन्द्र डौण्डी की बेहतर व्यवस्था की सराहना धान खरीदी केन्द्र में पहले दिन 14 नवंबर को अपने धान की बिक्री करने पहुँचे किसान जोहार ने भी किया है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में उनके लिए पेयजल, बैठक एवं शौचालय सभी व्यवस्था उपलब्ध है। इसलिए अपने धान की बिक्री करने में हम किसानों को किसी प्रकार की परेशानी या असुविधा नही हुई। उन्होेंने कहा कि पहले दिन धान खरीदी केन्द्र में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने उनका स्वागत अभिनंदन कर उत्साहवर्धन किया। जिससे हम सभी किसानों को बहुत ही अपनत्व एवं गर्व की अनुभूति हो रही थी। किसान जोहार ने राज्य सरकार के प्रति क्विंटल 3100 रुपये दर से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल की धान खरीदी की निर्णय की भी भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी की दर में वृद्धि कर हम किसानों के मेहनत का सम्मान करने का कार्य किया है। इसके साथ ही धान खरीदी केन्द्र में पहले दिन अपने धान की बिक्री करने पहुँचे भण्डारी पारा डौण्डी के किसान श्री भागीरथ, छिंदगांव के किसान श्रीमती फटकन बाई एवं श्री श्रवण आदि ने भी धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्था की सराहना करते हुए जिला प्रशासन द्वारा किए गए इस बेहतर व्यवस्था की भूरी-भूरी सराहना की।

Express MPCG