विनोद जैन
बालोद । जिला देवांगन समाज के लोगो ने लव जिहादी मानसिकता वाले परिवार के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर थाना प्रभारी अर्जुन्दा को एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन के सम्बंध में जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष एवं बालोद नगर पालिका के पूर्व पार्षद दीपक देवांगन ने बताया कि पूर्व में भी अर्जुन्दा थाना अंतर्गत एक परिवार जिसमे उक्त युवक के पिता ने भी पूर्व में हिन्दू समाज की लड़की से विवाह कर उन्हें अपने समाज मे मिलाया गया है उसी तरह अब उस परिवार के बेटे ने भी एक हिन्दू लड़की को बहला फुसला कर शादी किया है और उसे भी अपने धर्म मे शामिल होने उत्पीड़ित किया जा रहा है उन्होंने आगे बताया कि कुछ दिनों पूर्व चंद्रपुर महाराष्ट्र में मजदूरी कार्य करने वाले एक सामाजिक व्यक्ति के परिवार की लड़की से शादी कर उसे अपने धर्म को अपनाने दबाव बनाने की कोशिश कर उसे अलग टीन नुमा कमरे में रखे हैं जिसकी जानकारी समाज के लोगो को लगी तब जाकर थाने में इसकी शिकायत दर्ज की गई लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नही होने से समाज के लोगो मे आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिसके चलते कल समाज के जिला भर से प्रमुख लोग अर्जुन्दा में जुटेंगे एवं कार्यवाही कर बेटी को वापस उनके मा बाप को सौंपने की मांग की जाएगी उन्होंने आगे बताया कि जिस युवक ने ये हरकत की है उसके पहले उसके बड़े भाई एवं उसके पिता ने भी हिन्दू समाज की बेटियों से शादी कर उन्हें अपना धर्म कबूल करवाया है जो चिन्ता का विषय है यह लव जिहाद जैसा मामला है इस तरह के कृत्य में लिप्त लोगो पर कार्यवाही नही की गई तो उनका हौसला बुलंद होते जाएगा जिससे अन्य समाज के लोगो मे भी आक्रोश पनपता जाएगा जो कोई गंभीर घटना में बदल सकता है समय रहते पुलिस कार्यवाही से मामला का पटाक्षेप हो जाये यही समाज की मांग है
