यजुवेंद्र सिंह ठाकुर 
जामगांव। जन जागरण नशा मुक्ति अभियान के तहत शनिवार को राजकीय वरिष्ठ शास उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जामगांव ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रिंसिपल सराधों राम मांडवी जी !
विद्यार्थियों ने श्लोगन, पोस्टर व नारे लगाकर ग्रामीणों को नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया। ग्रामीणों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी। जिला कांकेर प्रखंड नरहपुर की विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के संयोजक धर्मेंद्र सुरुजिया जी ने कहा कि यदि नशा ही करना है तो शिक्षा का करो क्योंकि शिक्षा ही आगे बढ़ने का सशक्त मार्ग है और इस मार्ग को अपनाते हुए अधिक से अधिक ज्ञान को प्राप्त किया जा सकता है और यही शिक्षा सफलता का संकेत देती है। शिक्षा ही नशे की बुराईयों को दुर कर सकती है। गांव के मुखिया हरिचंद सिन्हा जी ने कहा कि बच्चो में नैतिक शिक्षा का होना जरुरी है यदि हम अपने संस्कार व नैतिक शिक्षा का पालन करेंगे तो निश्चित तौर पर नशे से दूर रहेंगे। सुशांत मांडवी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी विद्यार्थियों व स्कूल स्टॉफ को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई। महेश कौशिक व रितु शोरी ने भी नशे के बारे में सारी जानकारीदेकर किस प्रकार से नशे छुटकारा पाया जा सकता है उसके बारे में विद्यार्थियों को बताया। गया और गांव के लोग भी शामिल हुए थे रोहित कुंजन नरेंद्र नाग श्याम चौहान लखन यादव और बजरंग दल के भारी से भारी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे मनीष बघेल गौरव शोरी मनीष राठौर राकेश राठौर लोकेश सिन्हा सतीश राठौर हरीश ठाकुर गोकारण सिन्हा तमीज नाग जितेन नाग खगेश संजीव इतने लोग शामिल हुए थे
