दीपक विश्वकर्मा
आदिवासी गौरव दिवस 15 नवंबर 2024 के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय बीरसिंहपुर पाली में भगवान बिरसा मुंडा जयंती का भव्य आयोजन प्राचार्य डॉ आर के झा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर प्राचार्य डॉ आर के झा ने बताया कि नवाचार के रूप में महाविद्यालय में एक नई परंपरा की नींव रखी गयी है, जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, जो कि भावी पीढ़ी व देश का भविष्य है, महाविद्यालय में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का शुभारंभ अब विद्यार्थियों से कराया जावेगा। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के तैल चित्र पर विद्यार्थियों द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ झा ने भगवान बिरसा मुंडा को एक प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व बताते हुए बिरसा मुंडा को आदिवासी समाज में वैचारिक क्रांति लाने वाला युगपुरुष कहा। उक्त आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी हरलाल अहिरवार, डॉ नरेश शुक्ला, डॉ मंसूर अली, डॉ जेपीएस चौहान, डॉ ऋतु सेन, डॉ शमशेर अली, डॉ त्रिभुवन गिरि, बालेन्द्र यादव, रमेश लाल संत, प्रह्लाद सिंह व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
