विनोद जैन 
बालोद । बालोद नगर पालिका के पुराने कार्यालय परिषर में निर्मित महिला प्रसाधन कक्ष का दरवाजा ही टूट गया है ऐसे में महिलाओ का वहां जाना लज्जा से भरा हुआ होता है वहीं दरवाजा टूट जाने के बाद भी वहां रात में शराबियों द्वारा शराब पिये जाने के बाद शराब की बोतल डिस्पोजल एवं चखना का पाउच वहीं फेक दिया जाता है इन सबके कारण भी साफ सफाई ना होने से वहां से बदबू भी उठने लगा है नगर पालिका प्रशासन इस तरफ ध्यान नही दे रहा है इस बात का आक्रोश महिलाओ में उठने लगा है
