सुजानगंज के वर्जीकला में खड़ंजा उखाड़कर बीच खड़ंजे पर खोद दी नाली क़ानून गो के एकपक्षीय जांच से नाराज लोगो ने मछली शहर एसडीएम को सौपा पत्र कार्यवाही की आश

दीपक विश्वकर्मा

उत्तर प्रदेश:- जौनपुर जिले के मछलीशहर तहशील के सुजानगंज के ग्राम बर्जी कला में ग्राम पंचायत द्वारा सभी की सहमति पर बनाए गए खड़ंजे के बीच रास्ते में नाली खोदकर कब्ज़ा कर लिया गया है। पड़ोसी के दबंग रविकांत पांडे ने बीच सड़क ले खड़ंजे के ईट उखाड़ डाले और नाली बना लिए। परिवार जनों के लोगों ने विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते है दबंग रविकांत पांडे।

*क़ानून गो का एक-पक्षीय जांच पर खड़ा हुआ सवाल*

बता दे कि मामले को लेकर पड़ोसियों के परिवार जनों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई तक मामले से अवगत कराए जाने के बाद कानून गो के द्वारा आकर एक पक्षीय जांच कर बीच खड़ंजे में किये गए नाली निर्माण को किनारे नाली का निर्माण किया जाना बताया सवाल खड़ा होना लाजमी है कि आखिर कानून गो के द्वारा इस तरह किये गए जांच में सवाल खड़ा होना लाजमी है। लेकिन जांच में जब कोई हल निकलते नही देखा गया तो मछलीसहर एसडीएम को शिकायती पत्र पहुँचा कर न्याग की आस लगाए हुए हैं। आख़िर एसडीएम व
तहशीलदार के द्वारा कब जांच कराई जाएगी या फिर इस शिकायत पत्र को कचरे की टोकरी में डाल दिया
जाएगा। सरकारी बचत व घूर गढ्डे की जमीन पर कब्जा तो आम बात है। दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे रास्ते पर कब्जा करने की हिम्मत जुटा रहे हैं उल्लेखनीय है कि जौनपुर जिले के सुजानगंज के बर्जी कला गाँव के निवाशी देवासीश तिवारी, सन्तोष तिवारी,प्रवेश तिवारी, दीनानाथ पांडे, सहित दर्जनों,लोगो ने बताया कि 10 से 12 परिवार को लोगो का इस रास्ते से आना जाना होता हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत की ओर से खड़ंजा बनवाया गया था। लंबे समय से यह लोगों का पुस्तैनी मुख्य निकास मार्ग था। लेकिन पड़ोस के दबंग निवाशी,रविकांत पांडे, उमाशंकर पांडे ने अपनी दबंगई के बल पर ग्राम पंचायत द्वारा बनाये गए खड़ंजे की जमीन पर कब्जा कर बीच खड़ंजे पर नाली खोद दी है जिससे अब हम लोगो को आने जाने में समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है।

Express MPCG