यजुवेंद्र सिंह ठाकुर 
कोंडागांव। विकासखंड कोंडागांव के शासकीय जनपद प्राथमिक शाला सोनाबाल में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत पोषक मूल्य में वृद्धि के उद्देश्य से शाला की शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी मिर्झा ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में 13 नवम्बर बुधवार को स्कूल के बच्चों एवं संकुल अंतर्गत शिक्षकों को नेवता भोज कराया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक भी स्कूल में मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर नेवता भोज का आनंद भी लिया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक हेमदत्तेश्वर पटेल ने पूरे शाला परिवार की ओर से जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा नेवता भोज छात्र छात्राओं के बीच अपनेपन की भावना को बढ़ाता है। समाज को शाला से जोड़ने की यह एक महत्वपूर्ण योजना है। शादी, वैवाहिक वर्षगांठ, जन्मोत्सव, तीज त्यौहार के महत्वपूर्ण अवसर पर पूर्ण भोजन प्रदान कर बच्चों को नेवता भोज करा सकते हैं। नेवता भोज कार्यक्रम में बच्चों ने सेवई, पूड़ी, दाल, चावल, पनीर मटर की सब्जी व पापड़ का आनंद लिया। नेवता भोज कार्यक्रम में श्री पी के दीक्षित, सुरेश चन्द्रवंशी, जगत राम सोरी, प्रधान अध्यापक ईश्वरी कौमार्य, पूनम ठाकुर, श्वेता साहू सहित स्कूल के छात्र छात्राएं मौजूद थे l
