*प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे 15 नवम्बर को कांकेर में दिवाली मिलन समारोह में होंगे शामिल*

(कांकेर)
यजुवेंद्र सिंह ठाकुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश के वीरेंद्र दुबे का पहली बार कांकेर आगमन हो रहा है बता दें वीरेंद्र दुबे छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष हैं। और राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली पर राष्ट्रीय महासचिव भी हैं बता दें, दीपावली मिलन समारोह कांकेर में 15 नवम्बर दिन-शुक्रवार को दोपहर 12 बजे साहू सदन कांकेर में आयोजन किया जा रहा है जिसमें वे शामिल होंगे। प्रमुख विषय में जिला अध्यक्ष कांकेर का चुनाव सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार आदि विषय पर चर्चा परिचर्चा ,सभी शिक्षकों से भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा अनेक विषयों पर संगठन को लेकर चर्चा भी किया जायेगा।

Express MPCG