
भरत भारद्वाज
कोंडागांव – राष्ट्रीय राजमार्ग 30 सिंघनपुर में मेमन फ्यूल्स के सामने रविवार की रात करीब 11:30 बजे दो ट्रकों के बीच जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। दोनो ट्रकों में आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दोनो ट्रक के परखच्चे उड़ गये। ट्रक का चालक ट्रक में ही फंसा था । सूचना पर केशकाल पुलिस आए स्थानीयों के सहयोग से करीब डेढ़ घण्टे के बड़ी मशकत के बाद ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। चालक के दोनो पैर बुरी तरह कुचला गया है । गम्भीर हालात में उसे 108 एम्बुलेश से तत्काल केशकाल अस्प्ताल पहुचाया गया , गम्भीर स्तिथी को देखते हुए उसे बेहतर उपचार हेतु कांकेर अस्प्ताल रिफर किया गया। दूसरे ट्रक का चालक सुरक्षित है । वही घटना के बाद एक ट्रक में आग लग गई थी जिसे बुझाया गया। इस दुर्घटना में जगदलपुर से ईमली भर रायपुर जा रही ट्रक पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया है। जिसमे ड्राइवर डेढ़ घण्टा तक फंसा हुआ था।
