भरत भारद्वाज
कोंडागाँव – जिले के धनोरा थाना में पदस्थ बस्तर फाइटर के जवान ने फिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह मामला ग्राम बारदा का बताया जा रहा है । जवान ग्राम बारदा निवासी हरिलाल नाग है जो बस्तर फाइटर का जवान था और वह धनोरा थाना में पदस्थ था। घटना बीती मध्य रात्रि की बताई जा रही , घटना स्थल पर पिस्टल और मोबाइल फोन पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है । मृतक जवान के पास पिस्टल का मिलना और पिस्टल लेकर घर पर पहुचना यह अपने आप में बड़े सवाल खड़ा कर रहा है । फिलहाल उरन्दाबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है ।
