सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई विशेष शिविर में बस्तर कुलपति का आगमन

 

मनीराम सिन्हा.

नरहरपुर. राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ठाकुर भावसिंह कला एवं विज्ञान महाविद्यालय नरहरपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम थानाबोड़ी वि.ख. नरहरपुर, जिला उ.ब. कांकेर में दिनॉक 05/11/2024 से 11/11/2024 तक “स्वच्छता ही सेवा के लिए युवा” थीम पर किया जा रहा है जिसमें 119 शिविरार्थी एवं डॉ. लक्ष्मण शुक्ला प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रेहाना शेख भाग ले रहे हैं।

शिविर के तृतीय दिवस दिनॉक 07/11/2024 को बौद्धिक चर्चा सत्र कार्यक्रम में प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव कुलपति, शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर मुख्य वक्ता मान. वरिष्ठ न्यायधीश श्री भास्कर मिश्रा जिला सत्र न्यायालय कांकेर, श्री सुरेश राठौर, थाना प्रभारी थाना नरहरपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ.डी.एल.पटेल, कार्यक्रम समन्वयक रासेयो, डॉ अभिषेक मिश्रा जिला संगठक रासेयो, जिला कांकेर, सुश्री अंजू रावटे अनुविभागीय अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कांकेर, श्री मेघचन्द देवांगन उद्यान अधीक्षक कन्हनपुरी, एवं अन्य कार्यक्रम अधिकारियों का आगमन शिविर में हुआ।

मुख्य अतिथि महामहीम कुलपति महोदय के द्वारा शिविरार्थियों को आशीर्वाद देतु पढ़ाई के प्रति सजग रहने एवं मन को एकाग्र करने के गुण सिखाये गये तथा शिविरार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिये। उन्होनें शिविर के सफलता पूर्वक संचालन हेतु आयोजकों को भी बधाई दी।

मुख्य वक्ता मान. वरिष्ठ न्यायधीश श्री भास्कर मिश्रा जिला सत्र न्यायालय कांकेर, के द्वारा शिविरार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने के लाभ बताये गये तथा साथ ही संविधान, न्यायपालिका एवं कार्यपालिका की जानकारी भी दी तथा शिविरार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। श्री सुरेश राठौर, थाना प्रभारी, थाना नरहरपुर के द्वारा साइबर क्राइम के विभिन्न प्रकारों की जानकारी दी गयी एवं उनसे बचने के उपाय भी बताये गये।

विशिष्ट अतिथि डॉ.डी.एल. पटेल, कार्यक्रम समन्वयक रासेयो, डॉ अभिषेक मिश्रा जिला संगठक रासेयो, जिला कांकेर, द्वारा शिविर के नियमों का पालन करते हुए एन.एस.एस. को अपने जीवन में अपनाने की बात कही गयी। सुश्री अंजू रावटे अनुविभागीय अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कांकेर, द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गयी। श्री मेघचन्द देवांगन उद्यान अधीक्षक कन्हनपुरी, के द्वारा जैविक खेती एवं उद्यानिकी के विषय में जानकारी दी गयी।

प्रतिदिन शिविर में विभिन्न विभागों का आगमन हो रहा है। शिविर के द्वितीय दिवस मो. अजहर कुरैशी, जिला समन्वयक वाटर एड इंडिया, श्री अभिषेक आनन्द युवा अधिकारी, भारत सरकार, श्री बीसेन साहब एस.डी.ओ. नरहरपुर का आगमन भी हुआ।

प्रतिदिन शिविर में डॉ. लक्ष्मण शुक्ला प्राचार्य के निर्देशन में विद्यालय परिसर की सफाई, हनुमान मंदिर एवं पंचायत भवन के आस पास सफाई, पुल तक सड़क की सफाई, स्कूल पारा में स्कूल मंदिर एवं तालाब की सफाई, शीतलापारा में सामुदायिक भवन, रंगमंच एवं सड़क की सफाई आदि कार्य किये जा रहे हैं। शिविर के सफल संचालन में मुख्य दलनायक कु. शिवानी यादव, देवेन्द्र साहू, भानेन्द्र साहू, अनुशासन प्रभारी विवेक निर्मलकर, कु. कल्पना नेताम, अभिषेक सिन्हा, कु. प्रतीक्षा मरकाम, कु. पदमनी साहू, कु. आसु सलाम, कु. सुप्रिया साहू आदि स्वयं सेवक योगदान दे रहे हैं।

Express MPCG