सोलर पंप की चोरी करने वाले दो आरोपियो को फरसगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 02 नग मोटर सोलर पंप किया बरामद

 

 

भरत भारद्वाज

फरसगाँव – फरसगाँव थाना पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 05 नबम्बर मंगलवार को प्रार्थी अयतुराम कचलाम निवासी नयानार बीचपारा का घर में रखे सोलर पंप एवं प्रार्थी हिरासिह मण्डावी निवासी हरवाकोडो थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव छ.ग. के घर में रखे एक नग टुल्लू पंप को दिनांक 04 नबम्बर सोमवार की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले जाने के रिपोर्ट पर थाना करसगावं अपराध कमांक 154/2024, धारा 331 (4)), 305 (1) बीएनएस. तथा अपराध कमाक 155/2024 धारा 331 (4), 305(1) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले के गंभीरता व क्षेत्र में चोरी की घटना को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव येडेवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत धनेश्री के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस द्वारा तत्काल मुखवीर लगाते हुये आवश्यक कार्यवाही कर चोरी करने वाले आरोपी अनित नेताम पिता चमराराम नेताम उम्र 35 वर्ष निवासी हरवाकोडो के द्वारा अपने घर में छुपा कर रखे 01 नग सोलर पंप कीमती 15000 रूपये तथा अन्य दुसरे अपराध के आरोपी अन्तुराम मण्डावी पिता चमराराम उम्र 31 वर्ष जाति गोड़ निवासी हरवाकोडो द्वारा अपने घर में छुपा करे रखो दुल्लू पंप कीमती लगभग 15000 रूपये कुल कीमती 30000 रूपये को आरोपियों के कब्जे से बरामद तथा जप्त कर करते हुये रिपोर्ट के चंद घंटों बाद दिनांक 05 नवम्बर मंगलवार को गिरफ्तार कर आज दिनांक 06 नवम्बर बुधवार को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी जा रही है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे थाना प्रभारी, सउनि. पिताम्बर कठार, सुरेन्द्र बघेल, आरक्षक शंकर मरकाम, कृष्णा सेटिया, कृष्णा सोनवानी की महत्त्वपूर्ण योगदान रहा

Express MPCG