एक लाख से अधिक नकली नोट के साथ एक आरोपी को फरसगाँव पुलिस ने किया गिरफ्तार नकली नोट खपाने बाइक में कर रहा था परिवहन आरोपी के कब्जे के 500-500 के 210 नग नकली नोट कुल एक लाख पांच हजार रूपये व बाइक को किया गया बरामद

भरत भारद्वाज

फरसगाँव – फरसगाँव थाना पुलिस ने नकली नोट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से एक लाख से अधिक नकली नोट को बरामद कर बाइक को जप्त किया है ।

जानकारी अनुसार सोमवार को मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति अपने नीला रंग के बिना नम्बर के पैशन प्रो मोटर सायकल में लाल रंग के पीठू बैग में 500-500 रूपये के नकली नोट रख कर बैग को पीट में टांग कर मोटर सायकल को चलाते हुये माकड़ी की ओर से नकली नोट खापने के लिए फरसगांव की और आ रहा है। कि सूचना पर मामले की गंभीरतापूर्वक लेते हुये पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव यदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान हमराह स्टाफ, गवाहों को साथ लेकर के ग्राम फरसगांव माकड़ी रोड़ में पासंगी पुलिया के आगे नाकेबंदी की गई। कुछ देर बाद मुखबीर के बताये अनुसार नील कलर का मोटर सायकल आते दिखायी दिया। जिसे घेराबंदी कर रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश सोरी पिता बन्नूराम सोरी उम्र 32 वर्ष जाति गोड निवासी गुहाबोरण्ड नयापारा का रहने वाला बताया जिसके कब्जे के पिट्ठु बैग की तलाशी लेने घर पर 500-500 रूपये के 02 बंडल 210 नोट कुल 01 लाख पांच हजार रूपये के नकली नोट बरामद हुआ। आरोपी के द्वारा 01 लाख पांच हजार रूपये के नकली नोट खपाने के नियत से परिवहन करने का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से वैधानिक कार्यवाही करते हुये मौके पर ही गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 148/2024 धारा 179 बी.एन.एस. कायम कर मंगलवार को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे थाना प्रभारी फरसगांव, सउनि, पिताबर कठार, प्र.आर मुपेन्द्र साहु, आरक्षक धनीराम सलाम, रतिराम मण्डावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।