एक सप्ताह पूर्व घर से निकले युवक की गांव के ही जंगल मे मिली सड़ी गली लाश,फरसगांव थाना पुलिस जुटी जांच में, ग्राम छिंदली का घटना

भरत भारद्वाज

फरसगाँव – फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदली के जंगल मे गाँव के ही 32 वर्षिय युवक अमर सिंह मरकाम की सडी गली लाश मिली है। रविवार की शाम गांव के ग्रामीण ने जंगल मे गाय चराने के दौरान युवक की सडी गली लाश देखकर ग्राम सरपँच को जानकारी दी। जिसके बाद सोमवार को सरपँच और परिजनों ने थाने में आकर घटना की जानकारी दी है।मृतक एक सप्ताह पूर्व शुक्रवार को घर से निकला था। घटना स्थल पर पेड़ में आकाशीय बिजली गिरने के निसान है जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यूवक की मौत आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हुई होगी। फिलहाल फरसगाँव पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर जांच में जुट गई है ।