अब से रामघाट मुक्तिधाम में गूजेंगे राम नाम और मंत्रोच्चार,,,,, सामाजिक संगठन आरकेसी का प्रयास*

विनोद जैन

बालोद । कहते हैं अपनो के जाने का दुख हर किसी को होता है उन्हें जब अंतिम बिदाई मुक्तिधाम में अग्निसंस्कार आदि माध्यमो से दिया जाता है तब वहां पहुंचे लोग आपसी चर्चा में ही मशगूल रहते हैं जबकि उस समय मृतात्मा की शांति के लिए मंत्रोच्चार जाप आदि होना चाहिए इस बात को ध्यान में रखते हुए बालोद नगर की सामाजिक संगठन आरकेसी फैन्स क्लब के सदस्यों ने बालोद मुक्तिधाम में मंत्रोच्चार जाप और भजन हेतु साउंड सिस्टम लगाया वहां बैठक स्थल में पंखा एवं अंतिम यात्रा में आने वालों के पानी पीने हेतु व्यवस्था भी की है जिसकी शहर में सराहना की जा रही है शहर के माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सदस्य श्रवण टावरी ने कहा कि आरकेसी संगठन का यह प्रयास सराहनीय है अब से रामघाट मुक्तिधाम में गायत्री मंत्र नवकार मंत्र तथा राम नाम सुनाई देगा जिससे वहां का माहौल शुद्धता से भरा रहेगा मृत शरीर के अंतिम क्रिया कर्म तक लोगो को मंत्रोच्चार सुनाई देगा ऐसा प्रयास सभी मुक्तिधामो मे होना चाहिए यह अनुकरणीय पहल है

Express MPCG