दीपावली पर्व में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने बड़ेडोंगर थाना में शांति समिति की हुई बैठक

भरत भारद्वाज

फरसगाँव – दीपों का त्यौहार दिपावली पर्व में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने शनिवार को कोंडागाँव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश कर जिले के बड़ेडोंगर थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक की गई । बैठक में बड़ेडोंगर थाना प्रभारी विनोद कुमार नेताम ने क्षेत्र के गणमान्यजन,जनप्रतिनिधि , व्यापारीजन और ग्रामीणों से दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में हरसंभव योगदान देने की अपील की। साथ ही जिला प्रशासन के जारी गाइडलाइन के अनुसार ही पर्व मनाने की बात कही।

Express MPCG