ब्यूरो रिपोर्ट
जमीन खरीदी बिक्री के मामले में धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ऐंठने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नही करने का चारामा थाने में नया मामला दर्ज किया गया है । जिसमे प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर एक लिखित शिकायत आवेदन पेश किया है कि ग्राम जैसाकर्रा निवासी यशवंत नरेटी व प्रार्थीया के मध्य जमीन खरीदी बिक्री में विक्रय के लिये अनुबंधित भुमि की कीमत 3 लाख 20 हजार रूपये प्रति डिसमिल पर 6 डीसमील जमीन क्रय करने हेतु दोनों पक्षो के बीच इकरार नामा तैयार किया गया । इकरार नामा के तहत बिक्री नामा के बयाना राशि 1 लाख रूपये नगद इकरारकर्ता यशवंत नरेटी को दिये । जिसके बाद तय शुदा राशि 12 लाख रूपयों में से 6-6 लाख रूपये 26 अक्टूबर 2021 एवं 21 दिसम्बर 2021 को इकरार कर्ता यशवंत नरेटी के खाते में छत्तीसगढ राज्य ग्रामींण बैंक चारामा के माध्यम से भुगतान किया गया । कुछ दिनों बाद वास्तविक भूमि स्वामी के द्वारा पता चला कि उक्त भूमि का तय शुदा बिक्री हेतु रकम 12 लाख रूपये भूमि स्वामी को प्राप्त नही हुआ है । पैसों के संबंध में पूछने व मांग करने पर यशवंत नरेटी द्वारा पैसा वापस नही किया गया और न ही किसी प्रकार का संतोषप्रद जवाब दिया गया और इधर उधर टालमटोल करने लगा तथा उक्त जमीन का रजिस्ट्री भी नही करवाया । जिस पर आवेदक द्वारा इकरार कर्ता यशवंत नरेटी पिता मंगल राम नेरटी उम्र 35 वर्ष निवासी जैसाकर्रा थाना चारामा जिला उत्तर बस्तर कांकेर के विरूद्ध जमीन खरीदी बिक्री के नाम पर 12 लाख रूपये लेकर छल पूर्वक रूपये पैसों का धोखाधडी करने के संबध में प्रस्तुत शिकायत पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान आई के ऐलेसला (भापुसे) वरिष्ट पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल (भापुसे) के मार्गदर्शन में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर (रापुसे) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी के नेतृत्व मे विवेचना के दौरान आरोपी यशवंत नरेटी का उसके सकुनत पर पता तलाश किया जा रहा था आरोपी घटना घटित कर घटना दिनांक से फरार था जिसका चारामा पुलिस द्वारा लगातार पता तलाश किया जा रहा था जिसे दिनांक 26 अक्टूबर 2024 को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर यशवंत नरेटी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय कांकेर में पेश किया गया है । मामले मे आरोपी का पता तलाश व गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक प्रेम शंकर ठाकुर, प्रधान आर अजेन नरेटी, आरक्षक जितेन्द्र नाग ,मंगलेश्वर वटटी, डोमेन्द्र बघेल , बलराम सिन्हा का विशेष योगदान रहा ।
