
भरत भारद्वाज
फरसगाँव – कोंडागाँव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में माँ की ममता को शर्मशार करने की घटना सामने आई है। रांधना रोड पर बरकई नाला के पास सोमवार की शाम करीब 7 बजे एक अज्ञात नवजात का शव मिला है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है । सूचना पर फरसगाँव पुलिस SDOP अनिलकुमार विश्वकर्मा और थाना प्रभारी संजय सिंदे पुलिस टीम के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुचे । मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। नवजात का शव करीब 2-3 दिन पुराना लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम हेतु फरसगांव के चीरघर में रखा गया है।पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर खोजबीन की जा रही है ।
