विनोद जैन
बालोद । बालोद शहर में एक होटल संचालक के खिलाफ वीडियो वायरल हुआ है जिसमे कुछ माह पूर्व उक्त प्रतिष्ठान में काम करने वाली महिला खाद्य पदार्थ में अंडा का छिलका मिलाने की बात कह रही है इस वीडियो को देखते ही शहर के युवा जो आये दिन वहां नाश्ता आदि करने परिवार दोस्त यार के साथ जाते हैं उनमें आक्रोश बढ़ता गया दरअसल मामला बालोद शहर के सदर बाजार में स्थित एक पावभाजी संचालक के दुकान का है जहां शहर सहित आसपास के लोग स्वादिष्ट व्यंजन मिलने के कारण जाते हैं जब उस दुकान में काम करने वाली युवती ने वीडियो वायरल किया तो लोगो मे इस बात को लेकर आक्रोश बढ़ गया कि वहां कभी ऐसा नही हो सकता ये दुकान संचालक के प्रति सोंची समझी और व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में की गयी शाजिश है शहर के युवा वर्ग दुकान संचालक के साथ देर शाम थाने पहुंचे और सत्यता की जांच कर दोषी पर कार्यवाही करने की मांग की पावभाजी दुकान संचालक ने बताया कि करीब दो माह पहले बालोद के दो युवा जो चाय एवं फास्टफूड की दुकान घड़ी चौक में खोले हैं उनके द्वारा मुझे बालोद से कहीं और जाने की धमकी भी दिए थे तथा नही जाने पर दुकान में तोड़फोड़ करने की बात कही नही तो वीडियो वायरल करने और बदनाम करने की भी बात कही थी पावभाजी संचालक ने इसकी शिकायत नगर के गणमान्य लोगों जनप्रतिनिधियों तथा होटल संचालक संघ में की थी तब इस बात की समझाइश दोनो युवकों को देकर मामला शांत किया गया लेकिन वावजूद दोनो युवक अपने मनमानी पर उतर आए पावभाजी दुकान के संचालक ने आगे बताया कि उक्त महिला पहले घड़ी चौक में उक्त युवकों के फास्टफूड दुकान में काम करती थी बाद में अचानक वह मेरे दुकान में काम करने की इक्षा जताई और अपने साथ हुए कुछ मजबूरी को बताई जिस पर उसकी दयनीय स्थिति को देखकर काम पर रख लिया अचानक 15 दिन काम करने के बाद महिला दुकान नही आई बार बार फोन करने पर नही आना है अब काम मे कहकर फोन काट दी फिर कुछ दिनों बाद ही दोनो युवक मुझे अपने दुकान के करीब बुलाकर मुझपर दबाव बनाने लगे कि आप अपना बोरिया बिस्तर समेत कर बालोद से चले जाओ नही तो गलत हो जाएगा डर के कारण एवं लोगो के मना करने पर वह थाने में शिकायत नही किया
वीडियो देखने के बाद लोगो का मानना है कि मामला षड़यंत्र पूर्वक रचाया जाना मालूम हो रहा है ऐसा शहर में चर्चा भी आम है खैर पुलिस में शिकायत के बाद मामला आगे कहां तक जाएगा ये देखना दिलचष्प होगा या राजनीतिक संरक्षण में मामला ठंडे बस्ते में चला जायेगा ये भी कह पाना मुश्किल है पर युवा वर्ग एवं सदर बाजार के व्यापारियों में इस वीडियो को गलत ठहराते हुए आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है
