नगर पालीका चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में बढ़ी सक्रियता,,,,पार्षद और अध्यक्ष के दावेदारों की दिखने लगी सक्रियता*

विनोद जैन

बालोद । साल के अंतिम दिनों में या फिर नए साल के प्रथम माह में नगरीय निकाय चुनाव होने की संभावना दिख रही है इसको लेकर दोनों प्रमुख दलों के कार्यकर्ता सक्रिय नजर आने लगे हैं पालिका चुनाव से पूर्व मतदाता सूची में नाम कटवाने जुड़वाने आदि की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है मतदान केन्द्र में शासन से प्रभारी भी नियुक्त किया जा चुका है वहीं आंगनबाड़ी सहायिका कार्यकर्ता भी लगातार वार्डो में जाकर नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने तथा मृत मतदाताओं के नाम कटवाने वालो की सूची तैयार कर रहे हैं इसी तारतम्य में चुनाव की तारीखों के घोषणा पूर्व ही दोनो दलों में चुनाव लड़ने की मंशा रखने वाले कार्यकर्ता भी अपने अपने स्तर पर ज्यादा से ज्यादा नाम जुड़वाने एवं मृत व्यक्तियों के नाम कटवाने में सहयोग कर रहे हैं वहीं अभी नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद सहित पार्षदों के लिए आरक्षण भी होना है इसके पहले ही कार्यकर्ता अपने आपको दावेदार मान रहे हैं पर आरक्षण के बाद ही बहुत सी तस्वीर साफ होगी कोई खुश तो कोई मायूस नजर आएंगे वहीं भाजपा में सदस्यता अभियान चल रहा है सक्रिय सदस्यों को ही पार्टी द्वारा टिकिट दिए जाने के विचार के बाद दावेदार दिन रात एक कर सदस्य बनाने में लगे हुए हैं कोई ऑनलाइन तो कोई ऑफलाइन सदस्यता कर रहे हैं जिले के सभी नगरीय निकायों में जीत दर्ज करने दोनो ही दलों की बैठक भी चालू हो गयी है बड़े नेता जीत दर्ज करने बिसात भी बिछाने लग गए हैं वार्डो में प्रभाव रखने वालों की खोज खबर शुरू हो गयी है निष्क्रिय कार्यकर्ताओ की पूछ परख अचानक से बढ़ने भी लग गयी है वैसे 10 साल से कांग्रेस नगर पालिका बालोद के सत्ता में पूर्ण बहुमत से काबिज है इस बार सत्ता बचाने कांग्रेस के लोग लगे हैं क्योंकि राज्य में भाजपा की सत्ता हैं वहीं भाजपा पालीका में 10 सालों का हिसाब लेकर जनता के बीच जाने का मन बना ली है जनता भी कमोबेश 10 साल में हुए कार्यो से बहुत खुश नजर नही आ रही है खैर ऊंट किस करवट बैठेगा ये देखना दिलचस्प होगा परन्तु दोनो दलों में आरक्षण को लेकर बैचेनी बढ़ी हुई है दावेदारों में भाजपा के पास बहुत से चेहरे हैं वही कांग्रेस भी इस बार कोई नया दांव खेलकर सत्ता बचाने प्रयासरत है शहर के विकास एवं अन्य समस्याओं को भाजपा मुद्दा बनाकर चुनाव में जीत दर्ज कराने भरसक प्रयासरत है वहीं कांग्रेस शहर के विकास में भाजपाइयों को रोड़ा बनने का आरोप लगा रही हैं देखना होगा अब जनता किसको सत्ता में काबिज करती है

Express MPCG