विनोद जैन
बालोद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली के युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में युंका के राष्ट्रीय नेताओ ने कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर एवं केक काटकर जन्म दिन मनाया। जिसमें भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब राष्ट्रीय महासचिव पूर्ण चंदकोको पाढ़ी , छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी शेष नारयण ओझा ,सचिव मोहम्मद शाहिद सचिव मिलिंद गौतम ,सचिव पुनीत सिंह परिया ,महासचिव सरीफा रहमान ,महासचिव मनीष चौधरी गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गौरव हरपाल सचिव शशि सिंह उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी सोनू शर्मा ने बधाई दी एवं सफल राजनितिक जीवन के लिए शुभकामनाये दी वहीं सभी नेताओं का आभार जताते हुए प्रशांत बोकडे ने कहा कि पार्टी की तरफ से संगठन को आगे बढ़ाने में पार्टी के हर निर्देश का पालन बालोद जिला में किया जाएगा गांव गांव में अधिक से अधिक युवाओ को पार्टी के रीति नीति और विचारधारा से जोड़कर छग में फिर से सत्ता हाशिल करने में योगदान दिया जाएगा उक्ताशय की जानकारी आदित्य दुबे ने दिया
