ब्यूरो रिपोर्ट

काँकेर — कार्यालय कलेक्टर जिला उत्तर बस्तर कांकेर की ओर से शुक्रवार 18 अक्टूबर को जिले के दो राजस्व अनुभागों में नए अनुविभागीय अधिकारी के तौर पर जिले के डिप्टी कलेक्टरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है । जारी नए आदेश के अनुसार राजस्व अनुभाग चारामा के लिए डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र कुमार बंजारा को तथा राजस्व अनुभाग अंतागढ़ के लिए डिप्टी कलेक्टर राहुल रजक को एसडीएम बनाया गया है । वहीं चारामा के वर्तमान एसडीएम व संयुक्त कलेक्टर प्रदीप कुमार वैद्य का छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर के द्वारा तबादला आदेश जारी करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है ।

