*विद्युत लाईन के 11 KV तार के चपेट में आया युवक,गंभीर रुप से घायल,चारामा सदर बाजार की घटना*

ब्यूरो रिपोर्ट

चारामा के सदर बाजार में एक निर्माणाधीन भवन मे काम करने के दौरान एक युवक बिजली के 11 KV तार की चपेट में आ गया है । घटना शुक्रवार 18 अक्टूबर के दोपहर लगभग 12 बजे की है । बताया जा रहा है कि युवक नंदकिशोर साहू उम्र करीब 22 वर्ष ग्राम सांकरा जिला धमतरी का निवासी है । जो कि सदर लाइन चारामा के एक भवन के प्रथम मंजिल पर एल्युमिनियम सेक्शन का कार्य कर रहा था । काम के दौरान वह भवन के उपर से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आ कर बुरी तरह से झुलस गया है । घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के द्वारा सदर बाजार का विद्युत आपूर्ति तत्काल बंद कराया गया । जिसके बाद संजीवनी एक्सप्रेस 108 एवं वहां पर उपस्थित लोगों की मदद से घायल को चारामा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया । करेंट से लगभग 40 प्रतिशत झुलस चूके युवक को चारामा अस्पताल में बीएमओ एवं नर्सिंग स्टाफ के द्वारा प्राथमिक उपचार कर रायपुर अस्पताल रिफर कर दिया गया है ।

Express MPCG