*स्वर्गीय मनोज सिंह मंडावी के द्वितीय पुण्यतिथि पर परिवारजनों सहित क्षेत्र के लोगों ने दी श्रद्धांजलि*

कांकेर, रिपुदमन सिंह बैस,

पूर्व विधायक स्वर्गीय मनोज सिंह मंडावी के द्वितीय पुण्यतिथि पर गृहग्राम नाथिया नवागांव पहुंच कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र की जनता ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ज्ञात हो कि 16 अक्टूबर 2022 को हार्ट अटैक होने से मनोज सिंह मंडावी की निधन हो गया था मनोज सिंह मंडावी भानुप्रतापपुर तीन बार के विधायक रहे। पुण्यतिथि के मौके पर गुरमुख सिंह होरा,राजेश तिवारी , मोहन मंडावी पूर्व सांसद, आशाराम नेताम विधायक कांकेर ,भरत भटियारा,शंकर ध्रुवा, वीरेश ठाकुर,हेमंत ध्रुव,ओंकार साहू, बसंत यादव ,नरेंद्र यादव ,भानुप्रतापपुर के ब्लॉक अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह ठाकुर, भानुप्रतापपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, गोपाल राठी ,नमन जैन झाबक, शोपसिंह आंचला , एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जनों सहित क्षेत्र की जनता ने मनोज सिंह मंडावी को याद किया ।

Express MPCG