राष्ट्र प्रथम के आचरण वाली भाजपा से जुड़ने, जनता है उत्साहित देश के उत्कर्ष व विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने भाजपा जरूरी :

नरसिहपुर

आशीष कुमार दुबे

जबलपुर (सिहोरा)। भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के अन्तर्गत जबलपुर ग्रामीण जिले के सिहोरा नगर मंडल के प्रवास पर आये नरसिंहपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व पनागर व सिहोरा विधानसभा सदस्यता विस्तारक विनीत नेमा के आगमन पर सदस्यता अभियान को लेकर सुबह से रात तक वार्डों के भ्रमण कर ढोल ढमांकों व आतिशबाजी कर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ सदस्यता अभियान चलाया ।
साथ ही सिहोरा विश्राम गृह पर सभी वरिष्ट जनों के साथ सभी मोचों प्रकोष्ठों जनप्रतिनिधियों की श्रेणीवार बैठके आयोजित कर सदस्यता अभियान समीक्षा योजना करते हुये कार्यविभाजन कर विभिन्न दिशा निर्देश दिये गये । इस अवसर पर श्री नेमा ने कहा कि देश के उत्कर्ष व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर व विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने भारतीय जनता पार्टी जरूरी है, इस बात कि समझ जनता मे भी है इसलिए वह राष्ट्र प्रथम के आचरण वाली भाजपा से जुड़ने उत्साहित है ।
विधायक संतोष बरकड़े ने कार्यकर्ताओ से घर घर पहुंचकर संगठन पर्व की गतिशीलता मे सक्रिय सहभागिता का आव्हान किया ।

Express MPCG