भरत भारद्वाज
फरसगाँव – कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में फरसगांव पुलिस ने ग्राम बड़ेठेमली में आम पेड़ के नीचे ताश के 52 पत्ते से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते 9 जुआरियो को फरसगाँव पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
फरसगांव थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बुधवार की रात ग्राम बड़ेठेमली में आम पेड़ के नीचे में कुछ व्यक्तियों के द्वारा ताश के 52 पत्ती से रूपया पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है, पुलिस ने घराबन्दी कर जुआ खेल रहे जुआरी (1) मगंउराम यादव निवासी बड़ेठेमली, (2) पतिराम सलाम निवासी बड़ेठेमली , (3) गरीब नेताम निवासी बड़ेठेमली (4) सखराम नाग निवासी बड़ेठेमली, (5) श्याम सिंह मरकाम निवासी मांझीआठगांव, (6) देवसिंह मरकाम निवासी मांझीआठगांव सड़कपारा ,(7) अंशुराम नेताम निवासी रावबेड़ा ओगलाडिली , (8) सकलू नेताम निवासी राबबेड़ा ओगलाडिही, (9) प्रभुलाल नेताम निवासी रावबेड़ा ओगलाडिही को पकड़ा गया। जिनके पास से कुल 5400 रूपये, ताश के 52 पत्ते, एक नग हरे रंग का साल, 02 नग जली हुई मोमबत्ती पाया गया जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा में लिया गया। आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ जुआ (प्रतिशेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 के अंतर्गत पाये जाने से मौके पर बुधवार को 4 बजे विधिवत गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे थाना प्रभारी, मोपेन्द्र साहू,फरसू मरकाम, संतोष एक्का,धनीराम सलाम, किरण नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
