*100 गवा सतनामी समाज द्वारा राज्याभिषेक राजा मेला धूमधाम से मनाई*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव। विकासखंड कोंडागांव के ग्राम कुसमा में 100 गवा सतनामी समाज स्थापना एवं धर्मसभा संसद के तत्वावधान में रविवार को एकादशी राज्याभिषेक राजा मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री लता उसेंडी विधायक कोंडागांव एवँ अध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण, अध्यक्षता लखमूराम टंडन प्रधान संयोजक 100 गंवा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्व श्री के0के0 खेलवारे (आईएफएस ) सेवानिवृत्त डीएफओ, पद्मश्री डॉक्टर उषा बारले पंडवानी गायिका, सुरेश बघेल मेला समिति अध्यक्ष ,एमडी बघेल संरक्षक ,एसआर आदिले जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा, सुरेश भारती उड़ीसा प्रभारी, हरिश्चंद्र डाहरे पूर्व जिला अध्यक्ष, धंसराज टंडन सभाग अध्यक्ष, सानू मारकंडे जिला अध्यक्ष कोंडागांव ,चुन्नीलाल मिर्झा प्रवक्ता उड़ीसा, अमृतलाल घृतलहरे उमरकोट, संतु बाधें हाईटेक किसान, विष्णु टंडन ब्लॉक अध्यक्ष नगरी, सुखानद महिलागे, देवनारायण डाहरे, थबीर सिह डाहरे ,सुरेद बंजारे जेसीबी ठेकेदार ,गोविंद कोसरे भंडारी कुंज बिहारी पटेला अध्यक्ष केशकाल , गणेश्वर आजाद ब्लॉक अध्यक्ष , रामायण पात्रे ब्लॉक सचिव, भागवत चतुर्वेदी अध्यक्ष, रामकिशोर बेर , संतराम मारकंडे ,लक्ष्मीनाथ सोनवानी, सुरेश बेर, टिकचद बजारे धनसरा, सतीश भार्गव ,रूपेश कुमार ,विनोद डाहरे, डॉ राजेश बघेल ,जोहन बेर, गणेश कोसले, शिव जांगड़े , निर्मल चंदेल, मुन्नाराम जांगड़े, राजेंद्र बांधे, श्रीमती पंचवती मारकंडे ,श्रीमती सुनीता जांगड़े, भुवन मारकन्डेय, देव नारायण बंजारे, छेरकु सतवंशी , जगीन डाहरे ,झूमर लाल डाहरे, रामसुरत डाहरे, छन्नू लाल मारकंडे , मनोहर महिलांगे, मांगीलाल महिलागे, पुरुषोत्तम डाहरे, लखेश बेर, संजय महिलागे, दिनेश महिलागे, जितेद गायकवाड , रोहित खेलवारे, खेदु महिलागे, हितेश खेलवारे, फूल सिंह महिलागे, कौशिक डाहरे, नरेंद्र मारकंडे , जयकिशन मारकंडे, दिनेश डहरिया , शिवरात्रु बंजारे , सुनील डाहरे प्रेम डाहरे मंचासीन रहे। सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात भव्य रैली निकाली गई जिसमें पंथी नृत्य व उड़ीसा से आए घुमरा पंथी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम हुआ जिसमें अतिथियों का फूलमाला से स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक सुश्री सुश्री लता उसेंडी राजा मेला की बधाई देते हुए कहा समाज को संगठित रहने के लिए मेला का आयोजन सराहनीय है मेला से एक दूसरे के सम्बंध में मिठास आती है। राजा मेला के सम्बंध में लखमु राम टण्डन ने कहा हमे अपने इतिहास को नही भूलना है, हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए राजा मेला एक नया इतिहास रचेगी, बलिदानी राजा गुरु बालक दास साहेब जी के विचारों सिद्धान्तों को हमें जीवित रखना है इस वर्ष 100 गवा सतनामी समाज के तत्वावधान में देशभर के 55 परिसीमन में मेला का आयोजन हुआ है। इस मेले में बच्चों के झूले, मनोरंजन खिलौने की दुकान, साग सब्जी दुकान , नारायणपुर से सतनाम बुक स्टाल, ट्रैक्टर प्रदर्शनी इत्यादि लगी जिससे मेले में रौनक आई। मेले में भोजन भंडारा भी किया गया जो दोपहर से रात्रि तक चलती रही। रात्रि में पंथी व पंडवानी गायिका एवं ज्ञानश्रोत कलामंच दुर्ग भिलाई से पद्मश्री डॉ उषा बारले जी का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जो देर रात्रि तक चला। कोंडागांव 100 गवा परिसीमन क्षेत्र से समाज के महिला पुरूष व बच्चे शामिल हुए। मेला के सफल आयोजन के लिए संभाग अध्यक्ष धँसराज टण्डन ने आभार प्रदर्शन किया।

Express MPCG