
*सुरजपुर,दीपक विश्वकर्मा*
*हेड-कॉन्स्टेबल की पत्नी-बेटी की बेरहमी से हत्या*
*आरोपी कुलदीप साहू पुलिस की गिरफ्त से बाहर आरोपी की तलाश जारी क्षेत्र में पुलिस ने लगाया कर्फ्यू*
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां हेड-कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और 16 वर्षीय बेटी की तलवार और चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि यह जघन्य अपराध कुलदीप साहू नामक बदमाश ने अंजाम दिया, जो पहले से ही पुलिस की निगरानी में था। हत्या के बाद आरोपी ने दोनों शवों को घर से करीब 5 किलोमीटर दूर एक खेत में फेंक दिया था। पुलिस को शव अर्धनग्न अवस्था में मिले। घटना की जानकारी मिलने के बाद, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर और वहां खड़ी गाड़ियों में आग के हवाले कर दी है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सूरजपुर जिले में बीती रात दुर्गा विसर्जन से वापस लौटते समय आरोपी ने एक अन्य पुलिसकर्मी, आरक्षक घनश्याम सोनवानी, पर खौलता तेल डालकर हमला किया था। इस हमले के बाद आरोपी को पकड़ने की कोशिश में हेड-कॉन्स्टेबल तालिब शेख भी शामिल थे, लेकिन कुलदीप साहू मौके से फरार हो गया। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन वह अभी भी गिरफ्त से बाहर है।

सूरजपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम आर, अहिरवार ने मिडिया को बयान जारी करते हुए कहा की लगातर पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापे मार रही है। फिलहाल पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है।
* एम,आर,अहिरवार अतरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरजपुर*
सूरजपुर में हुए इस जघन्य अपराध ने पूरे इलाके सहित छग के कानून व्यवस्था को हिला कर रख दिया है इस पूरी घटना को लेकर उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा की कानून व्यवस्था को लेकर छग सरकार बहुत ही गंभीर होने की बात कही , वहीं घटना के बाद से ग्रामीणों न्याय की मांग कर रहे हैं, फिलहाल प्रधान आरक्षक की पत्नी और बच्ची की हत्या के विरोध में सूरजपुर की जनता सड़क पर उतरकर शहर बंद कर आरोपियों जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा की जल्द ही आरोपी पर कार्रवाई की बात कही।
*अरूण साव उप मुख्यमंत्री छग शासन*
