जुगानी में अवैध गांजा की बिकी करते एक आरोपी को फरसगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 3.900 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त

भरत भारद्वाज

फरसगाँव – कोंडागाँव पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव येदुवल्ती अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में चाना फरसगांव पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध नशेली मादक पदार्थ के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुये रविवार को मुखबीर सूचना पर जुगानी कैप निवासी हरिशचन्द्र विश्वास पिता स्व. कालीपद विश्वास उम्र 52 वर्ष को घर से घेराबंदी कर पकड़ा गया उसके पास से एक सफेद बोरी में 3.900 किलोग्राम अवैध गांजा को जप्त किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 39 हजार रूपये होगी । सोमवार को आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार आरोपी को रिमाण्ड पर भेजने की तैयारी की जा रही है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिन्दे, सउनि किशोर प्रजापति, आरक्षक कृष्ण कुमार सोनवानी, अजय मरकाम, धनीराम सलाम, म.आर. लक्ष्मी मरकाम एवं सायबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Express MPCG