केशकाल के नाग गिफ्ट कॉर्नर दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग,लाखो का हुआ नुकसान


भरत भारद्वाज

केशकाल – केशकाल नगर के रविवार की देर रात करीब 1 बजे नेशनल हाइवे पर स्तिथ नाग गिफ्ट शॉप में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग की चपेट में आने से लगभग 15-20 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने के 1 घंटे बाद कोंडागांव से केशकाल पहुंचा दमकल वाहन, मौके पर पहुंची केशकाल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दमकल वाहन के आने से पहले जलकर खाक हो चुका था दुकान का सारा सामान ।