अधिकतम प्राथमिक सदस्य बनाकर अधिकतम सदस्यता के लक्ष्य को अर्जित करेगी जिला भाजपा सक्रिय सदस्यता सत्यापन समिति जिला कार्यशाला संपन्न

दीपक विश्वकर्मा

Express उमरिया==संगठन सदस्यता महापर्व अभियान के निमित्त उमरिया जिले के प्रत्येक मतदान केंद्रों पर भाजपा के प्राथमिक सदस्य अनवरत रूप से लगातार बना रहे हैं l प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्राथमिक सदस्यता उपरांत जिले में बनने वाले सक्रिय सदस्यों की टोली को लेकर जिला सक्रिय सदस्यता सत्यापन समिति के प्रभारी बृजेश गौतम जी के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे जी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय उमरिया में किया गयाl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने उमरिया जिले के सभी मंडल अध्यक्षों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि मंडल के अंतर्गत 100 से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को ही भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया जाएगाl इस निमित्त मंडल अध्यक्ष गण अपने-अपने मंडलों में सबसे अधिक प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को पंजीबद्ध करेंl ऐसे सभी कार्यकर्ता जिन्होंने १०० से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाए हैं उनके द्वारा सक्रिय सदस्यता शुल्क₹100 नमो ऐप के माध्यम से ऑनलाइन संगठन के खाते में जमा कर अपने रेफरल कोड का अंतिम आंकड़ों का छायाचित्र प्रस्तुत कर कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बनेंगे lआने वाली 14 और 15 तारीख को भाजपा विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी l जिले के सभी मंडल अध्यक्षों ने विशेष सदस्यता अभियान के तहत अपने-अपने मंडलों का लक्ष्य तय किया हैl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सभी जेस्ट श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ता जो अभी तक 100 प्राथमिक सदस्य अपने रेफरल अकाउंट से नहीं बना पाए हैं वह अति शीघ्र उस संख्या को 100 में तब्दील करें ताकि उन्हें पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया जाएl मंडल में निवासरत समस्त जेस्ट श्रेष्ठ वरिष्ठ पुराने कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि सभी सूचित होंवे एवं सभी अपने-अपने रेफरल कोड से 100 प्राथमिक सदस्य बनाएंl बृजेश गौतम जी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्षों को पार्टी की धूरी और मुख्य केंद्र बिंदु बताया मंडल अध्यक्ष मंडल और बूथ पर काम करने वाला जांबाज़ कार्यकर्ता होता है lमंडल अध्यक्ष के दम पर ही पार्टी की ध्वजा पताका आज हर बूथ पर फहरी है l इसलिए मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में भाजपा हर बूथ में अधिकतम सदस्य बनाएगीl शेष बचे हुए दिनों में मंडल अध्यक्ष अपना लक्ष्य तय करते हुए अधिकतम सदस्यता करेंगेl 16 अक्टूबर को सभी मंडलों की कार्यशाला एक साथ आयोजित की जाएगीl कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष सिंह राकेश शर्मा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अर्जुन सिंह दीपक छतवानी धनुषधारी सिंह इंद्रपाल सिंह कैलाश दिवेदी सुमित गौतम राजेंद्र विश्वकर्मा राजेश सिंह नीरज चांदनी सुनील पांडे विमल अग्रवाल सुंदर यादव संतोष सिंह विनय मिश्रा सुशील प्रजापति अपूर्व जैन एवं भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित हुए l

Express MPCG