यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
*बोरिया खुर्द खेल मैदान में जबरदस्त आतिशबाजी और रामलीला के साथ रावण दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसका आनंद लेने आसपास के नगरों से हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा।*
दशहरा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पतंगबाजी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने एकता व उत्साह के साथ सम्मिलित हुए।
प्रभु श्री रामचंद्र जी और माता सीता की पूजा अर्चना के साथ धार्मिक परंपरा और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले रामलीला का मंचन स्थानीय कलाकारों व मानस मंडली द्वारा किया गया इसके बाद अहंकार रूपी रावण के पुतले का दहन के साथ आकर्षक व मनोरंजन आतिशबाज़ी का प्रदर्शन किया गया तत्पश्चात अंजोर लोक कला मंच के गरिमा – स्वर्णा दिवाकर बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसका आनंद सभी दर्शक देर रात तक लेते रहे।
दशहरा महोत्सव आयोजन का उद्देश्य समाज के लोगों के मन में एकता , अखंडता, प्रेम, समाजिक सद्भावना, सहयोग, सदाचार, सद्विचार एवं समरसता की भावना जागृत करना है।
*मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक मोतीलाल साहू जी उपस्थित रहे, विशेष अतिथि के रूप में पंकज शर्मा,पार्षद महोदया उमा चंद्रहास निर्मलकर तथा अन्य अतिथिगण में पूर्व पार्षद और गणमान्य पदाधिकारी गण तथा स्थानीय सम्माननीय नागरिकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल आयोजन सांस्कृतिक दशहरा महोत्सव समिति बोरिया खुर्द के द्वारा सम्पन्न हुआ जिसके अध्यक्ष गजेंद्र तिवारी तथा सभी कर्मठ कार्यकारिणी सदस्यों की कड़ी मेहनत और परिश्रम का परिणाम को प्रदर्शित करता है।*🌼🌼
