नरेटी परिवार के देव जात्रा में सम्मिलित हुई :-विधायक सावित्री मनोज मण्डावी।

दुर्गुकोंदल, ब्यूरो रिपोर्ट

दुर्गुकोंदल।नरेटी लोगो के देवकोठार डांगरा एंव खुटगॉंव में आयोजित देव दशहरा कार्यक्रम उपस्थित होकर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी जी ने नागेल मोहठ मुदिया बूढ़ाल पेन से आशीर्वाद लेकर देव दशहरा में उपस्थित नरेटी खुन्दा के सगाजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नरेटी परिवार के साथ साथ हम सब के लिए गौरव का क्षण है कि आज आप और हम सब इस डांगरा व खुटगॉंव के देव भूमि पर आयोजित देव दशहरा में सम्मिलित हुए हैं।नागेल मोहठ मुदिया बूढ़ाल पेन सब की मनोकामना पूर्ण करे।साथ ही शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि हम अपने बच्चों को स्कूल तक पहुंचाए और शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़े तथा हमे अपनी समाज से नशा को जड़ सहित समाप्त करना होगा तभी हम विकास को ओर अग्रसर होंगे।नरेटी परिवार में मांग पर विधायक मण्डावी ने देव स्थल डांगरा में पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था उपलब्ध करनवाने हेतु आश्वासन दिए तथा खुटगॉंव में देव स्थल पर सामुदायिक भवन हेतु पांच लाख की घोषणा की।इस अवसर पर नरेटी परिवार के गायता पुजारी गण व देव कोठार के पदाधिकारीगण एवं नरेटी परिवार से पधारे छत्तीसगढ़ के साथ विभिन्न प्रान्त के नरेटी उपस्थित रहे।इस अवसर पर शोपसिंग आँचला ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष दुर्गुकोंदल,सविता उइके पूर्व जनपद पंचायत दुर्गुकोंदल, हुमन मरकाम,धनीराम ध्रुव सदस्य जनपद पंचायत,मुकेश्वरी नरेटी सदस्य जनपद पंचायत,अमिता उइके सदस्य जिला पंचायत सदस्य,सुखचंद,गोपाल राठी उपस्थित रहे।