कोरर
ब्यूरो रिपोर्ट
ग्राम बैजनपुरी में नवरात्रि के पावन अवसर पर मां सरस्वती युवा समिति के तत्वाधान में सरस्वती पंडाल पर रात्रिकालीन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें में सामूहिक नृत्य , एकल नृत्य , युगल नृत्य वह छत्तीसगढ़ी करमा ददरिया राउत नाचा पंथी सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया था । इस कार्यक्रम को जय साधु बाबा रिकॉर्डिंग डांस मंडली के नन्हे बच्चों द्वारा किया गया जिसमें 5 वर्ष के बच्चे से लेकर 18 वर्ष तक की बच्चों ने भाग लिया । इस कार्यक्रम को मंच पर सुसज्जित करने का कार्य पारख देवांगन , ताहिर चांद गावरे दिनेश नायक ने किया है बैजनपुरी पहली बार है जब कम उम्र के बाल कलाकारो द्वारा मंच से लोगों को अपने कलाकारी से मनमोहित किया । इस कार्यक्रम में आकर्षण की केंद्र रही लड़कियों की राउत नाचा रही तो जस गीत ने दर्शको के बीच समा बांधा तो वही हास्य नाटक में ” खोड़वा की मया ” ने लोगो को जमकर हसाया इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले बाल कलाकार संजना निषाद,ओजस्वी कोरेटिया , भूमिका गोटा , दिशा ठाकुर ,भावना सलाम , भावेश रजक , बिंदिया गोटा , प्रियंका चक्रधारी , संध्या चक्रधारी , नेहा देवांगन , वंशराज ठाकुर ,हिमेश चक्रधारी , खेम कुमार सलाम , एवन कोमा , वाशिमी चक्रधारी सहित अन्य बाल कलाकारों ने अपनी कला की प्रदर्शन किया जिसे दर्शकों ने जमकर अपना प्यार लुटाया ।
