अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा स्वर्गीय रतन टाटा को विनम्र श्रद्धांजलि दिया गया l

 

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा स्वर्गीय रतन टाटा को विनम्र श्रद्धांजलि दिया गया l दिनांक 10 अक्टूबर 2024 को विकास नगर स्टेडियम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के पदाधिकारीयों और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक एवं युवतियों ने 2 मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय  रतन टाटा  को विनम्र श्रद्धांजलि दिया और  रतन टाटा अमर रहे के नारे लगाए गए l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने युवाओं को बताया कि स्वर्गीय रतन टाटा को सन 2000 में भारत सरकार द्वारा उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में पद्म भूषण सम्मान दिया गया और सन 2008 में उन्हें उनके व्यापारिक योगदान के लिए पद्मविभूषण जो कि भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया l इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सेवारत सैनिक टंकेश्वर सेन और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 250 युवक एवं युवतियां मौजूद रहे l

Express MPCG