बड़ेडोंगर थाने में हुई शांति समिति की हुई बैठक अष्ठमी,नवमी और विजय दशमी पर्व,कलश विषर्जन को लेकर की गई चर्चा

भरत भारद्वाज

फरसगाँव – कोंडागाँव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन और अनुविभिगीय पुलिस अधिकारी अनिलकुमार विश्वकर्मा में मार्गदर्शन में फरसगाँव क्षेत्र के बड़ेडोंगर थाना प्रभारी विनोद नेताम ने गुरुवार को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर बड़ेडोंगर थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक आयोजित की ।

बैठक में दंतेश्वरी मन्दिर समिति, दुर्गा समिति दशहरा समिति के लोगों से नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर विस्तृत चर्चा की गई । माँ दंतेश्वरी मन्दिर में अष्ठमी , नवमी पर्व में पूजा पाठ, विजयदसमी पर्व , कलशयात्रा, मूर्ति विसर्जन , रावण दहन के सम्बन्ध में चर्चा किया गया । सभी लोगो को शांतिपूर्वक विषर्जन और दशहरा पर्व मनाने कहा गया ।

इस दौरान जनपद सदस्य दुलम सिंह नाग , सरपँच विद्यासागर नायक, उपसरपंच राधे श्रीवास, डॉ अजय जायसवाल, सोनू राम राणा दंतेश्वरी मन्दिर पुजारी , गणेश प्राधन समिति अध्यक्ष, कवँल सिंह शोरी उपाध्यक्ष, खगेश्वर साहू, केशव पुजारी, धनेंद्र मणि निषाद सहित अन्य लोग उपस्तिथ रहे ।

Express MPCG